सिंधी मैराथन में दौड़ा भोपाल, फिटनेस और देशभक्ति का संगम

भोपाल: राजधानी में रविवार तड़के फिटनेस और उत्साह का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला, जब सिंधी मेला समिति के तत्वावधान में ‘उमंग सिंधी मैराथन’ का आयोजन सनसिटी गार्डन से किया गया। सुबह 5:30 बजे पहली रेस के फ्लैग ऑफ के साथ ही धावकों ने जोश के साथ दौड़ शुरू की, जिससे पूरा माहौल ऊर्जा से भर गया।कार्यक्रम में विधायक भगवान दास सबनानी और गायक नील मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

मैराथन का रूट सनसिटी गार्डन से शुरू होकर लालघाटी चौराहा और वीआईपी रोड से गुजरते हुए पुनः वहीं समाप्त हुआ।मैराथन में तीन अलग-अलग श्रेणियों की रेस आयोजित की गईं। प्रतिभागियों के लिए रेस से पहले 45 मिनट का जुम्बा सेशन भी रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिवार के साथ आए लोगों के लिए मनोरंजन और डांस की भी विशेष व्यवस्था रही।

समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया कि यह आयोजन शहीद हेमू कालानी, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की स्मृति को समर्पित था। हजारों लोगों की भागीदारी के साथ आयोजित इस मैराथन का उद्देश्य भोपाल को फिटनेस की राजधानी बनाना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है।कार्यक्रम के संयोजक कपिल भाटिया रहे। आयोजन को सफल बनाने में महासचिव नरेश तलरेजा सहित समिति के कई सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया। यह आयोजन ‘फिट इंडिया’ अभियान और उभरते खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।

Next Post

अस्पताल परिसर में महिला से जातिसूचक टिप्पणी कर दी धमकी

Sun Mar 22 , 2026
इंदौर: चोइथराम अस्पताल परिसर में महिला के साथ अभद्रता और जातिसूचक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.थाना प्रभारी नीरज बिऱथरे ने बताया कि न्यू रानीबाग में रहने वाली टीना शिंदे उम्र 26 साल […]

You May Like