
भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पिछोर के विधायक प्रीतम लोधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। करेरा एसडीओपी को लेकर दिए गए उनके कथित विवादास्पद बयान के बाद पार्टी ने यह कदम उठाया है।
जारी नोटिस में कहा गया है कि हाल के दिनों में विधायक द्वारा किया गया आचरण अत्यंत आपत्तिजनक है और यह पार्टी अनुशासन के अनुरूप नहीं है। पार्टी नेतृत्व ने इसे गंभीरता से लेते हुए लोधी से तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
