नेशनल यूनाइटेड ने रॉयल रेंजर्स को हराया

नयी दिल्ली 15 जनवरी (वार्ता) नेशनल यूनाइटेड एफसी ने बुधवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मैदान पर खेले गए दिल्ली प्रीमियर लीग मुकाबले में रॉयल रेंजर्स को 1-0 हराकर बड़ा उलटफेर किया। वहीं सुदेवा एफसी और फ्रेंड्स यूनाइटेड के बीच होने वाले दिन के दूसरे मैच को रद्द कर दिया गया।

देर से फॉर्म पाने वाले नेशनल यूनाइटेड ने पिछले उपविजेता रॉयल रेंजर्स को सेमन विश्वास के एकमात्र गोल से परास्त करके ना सिर्फ पूरे तीन अंक अर्जित किए बल्कि दो बड़ी बाधाओं को पार करने में सफलता भी पाई। प्लेयर ऑफ द मैच लाइमुजियम काइम सिंह ने विजेता टीम के लिए दर्शनीय प्रदर्शन किया। आज के नतीजे के बाद से नेशनल यूनाइटेड ने 14 मैचों में 13 अंक बना लिए हैं। यूनाइटेड भारत छह अंकों के साथ अंतिम स्थान पर है। रॉयल रेंजर्स ने 13 मैचों में 26 अंक जुटाए हैं और फिलहाल सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स के बाद दूसरे स्थान पर है।

रॉयल रेंजर्स में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है लेकिन नेशनल यूनाइटेड ने उनकी एक नहीं चलने दी। डीपीएल में यह अब तक के सबसे बड़े उलटफेरों में से है।

Next Post

यात्रियो से भरी बस पलटी, आधा दर्जन घायल

Wed Jan 15 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 15 जनवरी, रीवा से यात्रियो को लेकर हनुमना जा रही यात्री बस रायपुर कर्चुलियान थाने के आगे जोगिनहाई टोल प्लाजा के पास पलट गई. पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी. जिससे बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई. जिसमें आधा दर्जन यात्री […]

You May Like