पुलिस कमिश्नरेट द्वारा रन फॉर यूनिटी का भव्य आयोजन

भोपाल। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शुक्रवार को शौर्य स्मारक से भव्य Run for Unity मैराथन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहरभर में राष्ट्रीय एकता और सद्भाव का संदेश गूंजा।

मैराथन के तहत थाना निशातपुरा, पिपलानी, मिसरोद, अयोध्या नगर, एमपी नगर, चुनाभट्टी, श्यामला हिल्स, कोतवाली, शाहजहानाबाद, मंगलवारा, टीला जमालपुरा, बाग सेवनिया, तलैया, हनुमानगंज, गौतम नगर, अवधपुरी, बैरागढ़, हबीबगंज, शाहपुरा, गोविंदपुरा, कोलार, जहांगीराबाद, टीटी नगर, कमला नगर, रातीबढ़ और गांधी नगर सहित सभी थाना क्षेत्रों में Run for Unity कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई तथा देशभक्ति के नारों के साथ दौड़ का आयोजन हुआ। आमजन और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

मैराथन में जनप्रतिनिधियों, स्कूली विद्यार्थियों, नगर रक्षा समिति के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों, एनजीओ, एनसीसी कैडेट्स, खेल खिलाड़ियों और पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश में एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को सशक्त करना रहा।

Next Post

रिश्ता तय होना था बच्चों का, माता-पिता ने जोड़ लिया संबंध

Fri Oct 31 , 2025
उज्जैन। बच्चों की सगाई करने के लिए दो परिवारों का मिलन हुआ। मिलन के दौरान ही लडक़े की मां और लडक़ी के पिता के के बीच प्रेम परवान चढ़ गया। बच्चों का रिश्ता तय हो पता उससे पहले ही दोनों भाग निकले। महिला के लापता होने पर परिजनों ने गुमशुदगी […]

You May Like