सतना:मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से सम्मानित हुई, अर्चना इसके पूर्व में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक अर्चना कुशवाहा से कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने सप्रेम भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी और अर्चना के उज्जवल भविष्य की कामना की।
अर्चना को यह पुरस्कार सामाजिक सरोकार के विभिन्न क्षेत्रों जैसे वृक्षारोपण, रक्तदान, मतदाता जागरूकता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो एवं बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक डॉ क्रांति मिश्रा उपस्थित रहीं।
