उपहार देकर लगाया तिलक, किया मातृशक्ति का सम्मान

सीहोर। क्रिसेंट गरबा महोत्सव प्रशिक्षण कार्यक्रम में मातृशक्ति के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया.

कार्यक्रम में समाजसेविका अरुणा सुदेश राय ने महिलाओं को साड़ी उपहार में देकर तथा तिलक लगाकर सम्मानित किया. इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं ने गरबे की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया.

इस अवसर पर समाजसेवी अरुणा राय ने कहा कि मातृशक्ति के बिना कोई भी आयोजन पूर्ण नहीं हो सकता. नवरात्र के दौरान महिलाएं कठिन व्रत रखकर माता की आराधना करती हैं और धार्मिक आयोजनों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती हैं. उन्होंने उन माताओं के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपनी बेटियों को प्रशिक्षण के लिए भेजा.

 

Next Post

दिवंगत पुत्र का नेत्रदान कर पिता ने दिया प्रेरक संदेश

Thu Oct 1 , 2026
बुधनी। अपनी आंखों का इकलौता चिराग बुझ जाने के बाद शोक की घड़ी में भी पिता ने पुत्र के नेत्रदान करने का साहसिक व प्रेरक निर्णय लिया. नगर के वार्ड 6 निवासी एवं वन विभाग में कार्यरत रमेश नागले के पुत्र रवि नागले का बुधवार को असामयिक निधन हो गया […]

You May Like