एसिड अटैक, युवती गिरफ्तार

जबलपुर:ग्वारीघाट थाना अंतर्गत अवधपुरी कालोनी में सहेली को सरप्राईज देने का कहते हुये घर के बाहर बुलाकर कॉलेज छात्रा पर एसिड अटैक कर दिया।‌ पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि श्रृद्धा दास 23 वर्ष निवासी अवधपुरी कालोनी ग्वारीघाट ने बताया कि वह बीबीए की पढ़ाई कर रही है।

उसके बचपन की सहेली इशिता साहू जिससे उसकी लगभग एक माह से बातचीत नही हो रही थी, जो उसके घर पर आकर बोली कि चलो टहलने चलते हैं तुझे कुछ सप्राईज देना है तो उसने कहा कि कल पेपर है वह पढ़ाई करेगी। इशिता साहू ने कहा कि थोड़ी देर के लिये बाहर आ जाओ तो वह बाहर आयी और इशिता साहू से बात करने लगी। बात करने के बाद अपने घर जाने लगी तभी इशिता साहू ने अपने हाथ में लिये सफेद रंग के जार में पानी जैसा भरा था, उसके चेहरे पर डाल दिया। उसे एसिड जैसी गंध आ रही थी, बहुत तेज जलन हुयी।

वह चिल्लाई तो उसकी मम्मी जोसना दास एवं पिता पीरलाल दास आ गये। मां उसे पकडकर बाथरूम ले गयी एवं उस पर पानी डालीं और उसके कपड़े बदलकर अस्पताल लेकर आयीं उसे पकड़ने से मां के हाथों में भी चोट आ गयी। इशिता साहू द्वारा उसके ऊपर एसिड डालने से उसके शरीर पर आंख, मुंह सीना, दोनो पैर, हाथ में चोट आयी है। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी इशिता साहू उम्र 21 वर्ष निवासी अवधपुरी कालोनी ग्वारीघाट को अभिरक्षा में लेते हुये प्रकरण विवेचना में लिया गया।

Next Post

रेपिडो से आए चोर, ले उड़े स्कोडा रैपिड कार

Mon Jun 30 , 2025
इंदौर: शहर में वाहन चोरी की घटनाएं अब दिनदहाड़े और सुनियोजित ढंग से अंजाम दी जा रही हैं. ताजा मामला एमआईजी थाना क्षेत्र के अनूप नगर का है, जहां दो बदमाश रेपिडो बाइक से पहुंचे और स्कोडा रैपिड कार को कुछ ही मिनटों में चोरी कर ले गए. हैरानी की […]

You May Like