हीरापुर नंबर 1 की सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर शुरू किया सुधार

चोपना। क्षेत्र की ग्राम पंचायत हीरापुर के अंतर्गत आने वाले गांव हीरापुर नंबर 1 की मुख्य सड़क की स्थिति बेहद खराब है। पूरे मार्ग पर जगह-जगह कीचड़ फैला हुआ है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से हीरापुर एक, हीरापुर वनग्राम और मालवर गांव के बच्चे रोजाना स्कूल आते-जाते हैं, फिर भी अब तक ग्राम पंचायत या किसी भी जनप्रतिनिधि विधायक से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक ने इसकी सुध नहीं ली। हालात से परेशान ग्रामीण अब खुद ही चंदा इकट्ठा कर सड़क की मरम्मत का काम कर रहे हैं।

Next Post

बेकाबू बोलेरो वाहन चालक ने आधा दर्जन भैंसो को रौंदा, चार की मौत 

Tue Sep 2 , 2025
देवसर। जियावन थाना क्षेत्र के जोगिनी ग्राम पंचायत स्थित कोहराखोह सीधी-सिंगरौली मार्ग में बीती रात एक बेकाबू बोलेरो वाहन चालक ने आधा दर्जन भैंसों को रौद दिया। जहां चार भैंसों की अकाल मौत हो गई। वही बोलेरो वाहन भी पलट कर चकनाचूर हो गई। जानकारी के अनुसार जोगिनी के ग्राम […]

You May Like

Play sound