नवविवाहिता की मौत, पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

इंदौर. हीरानगर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. यह कदम मृतका के परिजनों के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर उठाया गया.

एसीपी रूबिना मिजवानी ने बताया कि 24 वर्षीय माही परमार ने 5 नवंबर की रात अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था. परिजन उसे तुरंत अपोलो अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जांच में यह भी सामने आया कि माही की शादी जनवरी 2025 में सुखलिया स्थित लवकुश विहार निवासी लक्ष्य गेहलोद से हुई थी. परिजनों ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही लक्ष्य का व्यवहार माही के प्रति असामान्य और प्रताड़ित करने वाला था. विशेष रूप से दहेज को लेकर वह बार-बार ताने देता और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था. माही की बहन प्राची और चाची आशा ने पुलिस को बयान में बताया कि लगातार मानसिक दबाव और तानों के कारण माही तनाव में रहने लगी थी. पुलिस ने इन बयानों और जांच के आधार पर देर रात लक्ष्य गेहलोद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है.

Next Post

इंदौर में सीवियर कोल्ड वेव: 45 सालों का रिकॉर्ड ,पारा न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज 

Sun Nov 9 , 2025
इंदौर। इंदौर पिछले चार दिन से सीवियर कोल्ड वेव पर पहुंच गया है। शहर में लगातार चार दिनों पारा न्यूनतम 8 डिग्री के अंदर चल रहा है। कल रात आधा डिग्री गिरकर 7 डिग्री पर पहुंच गया। खास बात यह है कि दिन में गर्मी का अहसास भी हो रहा […]

You May Like

मनोरंजन