इंदौर में सीवियर कोल्ड वेव: 45 सालों का रिकॉर्ड ,पारा न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज 

इंदौर। इंदौर पिछले चार दिन से सीवियर कोल्ड वेव पर पहुंच गया है। शहर में लगातार चार दिनों पारा न्यूनतम 8 डिग्री के अंदर चल रहा है। कल रात आधा डिग्री गिरकर 7 डिग्री पर पहुंच गया। खास बात यह है कि दिन में गर्मी का अहसास भी हो रहा है।

कल रात शहर में ठंड ने शुरुआत के सारे रिकॉर्ड तोड दिए है और रात का पारा न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह पिछले 45 सालों के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है कि ठंड शुरू होने के साथ शहर का पारा 7 डिग्री रहा हो।

ध्यान देने वाली बात यह है कि दिन में हवा में चुभन नहीं है, बल्कि दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। शाम को अचानक 4.30 से 5 बजे बाद अचानक तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है वह भी पिछले 5 दिनों से। यह बार ओर है कि दिन का तापमान  भी सामान्य से 4 डिग्री कम दर्ज होकर 27.4 रहा है, लेकिन आज दिन में सूरज के तेवर तीखे थे।

प्रदेश के राजगढ़ जिले में भी न्यूनतम 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं प्रदेश में सबसे गर्म नर्मदापुरम 30.6 डिग्री रहा है।

मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि मेरी जानकारी में पिछले 91 के बाद से ठंड के शुरुआती दौर में ऐसी सीवियर कोल्ड वेव नहीं देखी है। कभी सुनने में नहीं आया कि 7 डिग्री के आसपास लगातार 5 दिन तक तापमान बना रहा हो। मोटे तौर पर 45 साल के रिकॉर्ड में ऐसा नहीं हुआ है ।    वैसे यह राजस्थान की तरफ से आ रही हवाओं के कारण है, यह सिर्फ मालवा रीजन में ही हवाएं रुक कर खत्म हो रही है। इसका पूरे प्रदेश में असर नहीं है।

Next Post

बंशी गुर्जर एनकाउंटर मामला: रिटायर्ड डीएसपी परशुराम परमार की अग्रिम जमानत खारिज

Sun Nov 9 , 2025
इंदौर. चर्चित बंशी गुर्जर फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने रिटायर्ड डीएसपी परशुराम सिंह परमार की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी. यह मामला वर्ष 2009 में नीमच क्षेत्र का है, जहां बंशी गुर्जर की कथित पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई थी. बाद में घटना की जांच […]

You May Like