
जबलपुर। मदनमहल थाना अंतर्गत आमनपुर में बदमाशां ने चाकूबाजी के साथ पथराव कर दिया जिसमें चार लोग घायल हो गए । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक ईशांत सिंह पटेल 21 वर्ष निवासी आमनपुर पटेल मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर के पास कुलियाना मोहल्ला का साहिल झारिया, हिमांशु गोटिया, आर्यन यादव, जतिन झारिया अपने अन्य साथियों के साथ आये और उससे शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे, पैसे देने से मना करने पर हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे हिमांशु गोटिया ने चाकू से हमला कर उसे चोट पहुंचा दी। आवाज सुनकर उसके परिवार जन आये तो सभी भागत हुये रोड किनारे पड़े पत्थर उठाकर मारे जिससे उसके साथी आयुष शर्मा, परिवार के रेखा शर्मा व मनीषा सोंधिया को को भी चोटें आ गई ।
