छात्र से नगदी, मोबाइल लूटा

जबलपुर । तिलवारा थाना अंतर्गत लम्हेटा वायपास चौराहा में भेड़ाघाट मोड पर बदमाश ने छात्र से नगदी, मोबाइल लूट लिया। भागते समय आरोपी डिवाईडर से टकरा गया था। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रोहित सिंह लोधी 19 वर्ष निवासी तेवर भेड़ाघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आदर्श ज्योति स्कूल धनवंतरी नगर में कक्षा 12 वीं पढ़ाई करता है। जब वह लम्हेटा वायपास चौराहा में भेड़ाघाट मोड़ पर खड़ा था तभी चौकीताल निवासी गोलू उर्फ अर्पित पटैल मोटर सायकल से उसके पास आया और उसकी जेब में हाथ डालकर जेब से 800 रूपये निकाल लिया, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी । उसने अपने भाई को कॉल करने के लिये अपना मोबाइल निकाला तो उसे धक्का देते हुये उससे मोबाइल छीन लिया और अपनी मोटर सायकल से भागने लगा एवं वहीं पर डिवाईडर से टकरा गया जिससे मोटर सायकल सहित गिर गया वह दौडक़र पहॅुचा तो गोलू उर्फ अर्पित बाइक से भाग गया।

Next Post

मंत्रिमंडल फेरबदल में पीढ़ीगत बदलाव के साथ क्षेत्रीय व चुनावी समीकरण साधेंगे मोदी 

Tue Sep 15 , 2026
प्रवेश कुमार मिश्र  नई दिल्ली, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन खत्म होने के बाद दिल्ली के सियासी गलियारों में इन दिनों केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में बड़े फेरबदल और विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो चुकी हैं. चर्चा है कि इस बदलाव में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव वाले राज्यों को विशेष तव्वजो […]

You May Like