तलैया और टीलाजमालपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चाकूबाज अमन नेपाली पकड़ा गया 

भोपाल। शहर में दो प्राणघातक घटनाओं के 30 हजार के ईनामी आरोपी चाकूबाज अमन नेपाली को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में उपयोग की गई एक लोहे की छुरी जब्त की है.

जानकारी के मुताबिक 19 जनवरी फरियादिया नगमा खान (27) निवासी जहागीराबाद ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. नगमा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अमन नेपाली, फैजान और नोफिल के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने आरोपी फाहद उर्फ नौफिल को 9 फरवरी को गिरफ्तार किया. प्रकरण में दो आरोपी अमन उर्फ नेपाली व फैजान उर्फ खजूर घटना के दिन से लगातार फरार चल रहे थे.

आरोपी अमन उर्फ नेपाली व फैजान खजूर ने 12 मार्च को नेशनल डेयरी के पास कोतवाली थाना इलाके में फरियादी मोहम्मद अल्ताफ (25) पर प्राणघातक हमला किया. मामलों में केस दर्ज करने के बाद 17 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अमन उर्फ नेपाली (24) निवासी कबीटपुरा टीलाजमालपुरा देखा गया. इसके बाद थाना टीलाजमालपुरा और थाना तलैया पुलिस ने सक्रियता से ऐयरोसिटी गाँधी नगर में उसे घेराबंदी कर पकड़ा. पुलिस की पूछताछ में आरोपी अमन उर्फ नेपाली ने थाना तलैया औऱ थाना कोतवाली में की गयी घटनाओं को अपने साथी के साथ मिलकर करना स्वीकार किया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक लोहे की छुरी आरोपी अमन उर्फ नेपाली की निशादेही पर जब्त कर, उसे गिरफ्तार किया.

पुलिस के मुताबिक आरोपी अमन उर्फ नेपाली पूर्व से आदतन अपराधी है. पुलिस उपायुक्त जोन 3 भोपाल ने आरोपी को 02/10/25 से आगामी 3 वर्ष के लिये बाउण्ड ओव्हर के आदेश किया. आरोपी को बाउण्ड ओव्हर उल्लघंन करने पर बीएनएसएस के तहत भी कार्यवाही की गयी है. आरोपी के खिलाफ करीब 8 पूर्व के मामले अलग-अलग थानों में दर्ज है.

Next Post

क्यू आर स्कैन करते ही खाते से निकले 43 हजार

Wed Mar 18 , 2026
उज्जैन। जीयो वाईफाई की राशि रिफंड कराने के लिये वृद्ध को गूगल पर कस्टमर केयर नम्बर सर्च करना भारी पड़ गया। शातिर ठग ने क्यूआर कोड भेज खाते से 3 बार ट्रांजेक्शन किया और 43 हजार के लगभग राशि निकाल ली। 8 माह बाद पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज […]

You May Like