खाचरौद में 33 लाख की चोरी का खुलासा, मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार

खाचरौद। थाना खाचरौद पुलिस ने कस्बे में हुई लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लगभग 33 लाख रुपये के चोरी गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार फरियादी परिवार त्योहार मनाने मुंबई गया हुआ था। इसी दौरान 18-19 जून की रात अज्ञात चोरों ने उनके सूने घर का ताला तोडक़र सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए थे। इस संबंध में थाना खाचरोद पर अपराध क्रमांक 268/26 धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उज्जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात करनदीप सिंह के निर्देशन तथा एसडीओपी आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक धनसिंह नलवाया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की और कैमरों की फुटेज खंगाली गई। मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहियों रिफत पिता रसीद खान 25 वर्ष, निवासी जुना शहर खाचरौद, शेर खान पिता कय्यूम शाह 24 वर्ष, निवासी जुना शहर खाचरौद, फिरोज शाह उर्फ विस्सू पिता फरीद शाह 22 वर्ष, निवासी भोपा कॉलोनी खाचरौद, शेर खान व फिरोज उर्फ विस्सू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

 

अब पुलिस ने शेष माल की बरामदी शुरू की

 

कड़ी पूछताछ में तीनों आरोपियों ने रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया करीब 33 लाख रुपये कीमत का सोना-चांदी का माल जब्त किया है। पुलिस ने न्यायालय से आरोपियों का रिमांड प्राप्त कर शेष माल की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बता दें कि अभी तक जितनी भी चोरी की वारदातें हो रही हैं वह अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में ही हो रही है और पुलिस मामले में पड़ताल कर खुलासा भी कर रही है।

Next Post

विस्थापित परिवारों को समयबद्ध मिले सभी लाभ, उद्योगों में प्राथमिकता से मिले रोजगार: प्रभारी मंत्री  

Sun Jul 26 , 2026
सिंगरौली । म.प्र. शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मंत्री एवं सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री संपतिया उईके ने कहा है कि विस्थापन से प्रभावित प्रत्येक परिवार को निर्धारित समय-सीमा में पुनर्वास एवं विस्थापन संबंधी सभी लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिले में संचालित औद्योगिक कंपनियों […]

You May Like