विधानसभा में पहुंचा कोरोना काल के घाटाले का मामला

सतना : कोरोना काल में टीकाकरण सहित अन्य कार्यों के नाम पर सतना जिले के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा राज्य शासन के करोड़ों रुपयों का गोलमाल कर दिया गया. इतना ही नहीं बल्कि उक्त घोटाले में शामिल रहे लोगों द्वारा दस्तावजों को नष्ट करने की साजिश भी रची जा रही है. जिसे देखते हुए राज्य शासन को तत्काल एक्शन लेकर विभागीय जांच संस्थित करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए. इस विषय को लेकर अमरपाटन विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह द्वारा राज्य विधानसभा में ध्यान आकर्षण सूचना लगाई गई है.

अमरपाटन विधायक डॉ. सिंह द्वारा लगाई गई ध्यान आकर्षण सूचना में इस बात का उल्लेख किया गया है कि कोरोना काल में राज्य शासन द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सतना को 2 करोड़ से अधिक की धनराशि आवंटित की गई थी. आवंटित की गई उक्त राशि में से 43 लाख रु जिले के 8 ब्लाक के ब्लाक मेडिकल अफसरों को दी गई थी. जबकि शेश बची राशि की बंदरबांट कर ली गई. लिहाजा कोरोना काल की पहली और दूसरी लहर के समय कुल कितनी राशि राज्य शासन द्वारा प्रदान की गई और उसका कहां-कहां व कैसे-कैसे व्यय किया गया, इसकी जांच एवं उच्च स्तरीय ऑडिट की जानी चाहिए.

व्यय से संबंधित सभी दस्तावेजों को नष्ट करने की साजिश भी चल रही है. जिसके चलते दस्तावेजों को सुरक्षित रखने की आवश्यकता है. घाटाले की बानगी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि सतना जिले के रामपुर बघेलान क्षेत्र में स्थित परिहार फोटो कॉपी सेंटर नामक प्रतिष्ठान को 11 अगस्त 2021 को 4 लाख 89 हजार 548 रु का भुगतान किया गया था. इसी तरह 4 सितंबर 2021 को उसी संस्थान को 1 लाख 51 हजार 839 रु का भुगतान कर दिया गया. लिहाजा आपदा में अवसर तलाशने वाले मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित सभी लोगों को चिंहित करते हुए तत्काल एक्शन लेकर विभागीय जांच संस्थित की जाए. इसके साथ ही सभी को निलंबित कर शासन के राजस्व की वसूली के लिए आर सी सी जारी करना चहिए

Next Post

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के विषयों के बारे में जनता से सुझाव किये आमंत्रित

Fri Aug 1 , 2025
नई दिल्ली, 01 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीन से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के विषयों के बारे में जनता से सुझाव आमंत्रित किए हैं। श्री मोदी ने कहा है कि वह इस बारे में भारत के लोगों की राय […]

You May Like