प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के विषयों के बारे में जनता से सुझाव किये आमंत्रित

नई दिल्ली, 01 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीन से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के विषयों के बारे में जनता से सुझाव आमंत्रित किए हैं।

श्री मोदी ने कहा है कि वह इस बारे में भारत के लोगों की राय जानने को उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा,“ हमारा स्वतंत्रता दिवस इस वर्ष जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, मैं अपने साथी भारतीयों से(उनके विचार) सुनने के लिए उत्सुक हूँ!”

उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन के विषयों के बारे में जनता से सुझाव मांगते हुए कहा पूछा है ,“आप इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस भाषण में किन विषयों या विचारों को प्रतिबिंबित होते देखना चाहेंगे?”

देश स्वाधीनता की 78वीं वर्षगांठ की तैयारी में लग गया है। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य समारोह राजधानी में लाल किले पर आयोजित किया जाता है जहां प्रधानमंत्री सेनाओं की सलामी लेने के बाद लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराते हैं और राष्ट्र को संबोधित करते हैं। शाम को राष्ट्रपति की ओर से राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस मिलन समारोह आयोजित किया जाता है।

 

 

Next Post

चंदन नगर: नाले में जमा गंदा पानी घुस जाता है घरों में

Fri Aug 1 , 2025
इंदौर:वार्ड क्रमांक एक और दो, यह दोनों वार्ड धार रोड स्थित गीता नगर एवं चंदन नगर में आते हैं. वार्ड क्रमांक दो के चंदन नगर की तीन नंबर गली में नाला इतना तेजी से बहता है कि पचास फीट दूर बने मकानों के अंदर पानी पहुंच जाता है. यह मुसीबत […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।