चंदन नगर: नाले में जमा गंदा पानी घुस जाता है घरों में

इंदौर:वार्ड क्रमांक एक और दो, यह दोनों वार्ड धार रोड स्थित गीता नगर एवं चंदन नगर में आते हैं. वार्ड क्रमांक दो के चंदन नगर की तीन नंबर गली में नाला इतना तेजी से बहता है कि पचास फीट दूर बने मकानों के अंदर पानी पहुंच जाता है. यह मुसीबत पूरे बरसात लोगों को परेशानी में डाले रखती है. समस्या को सुनने के बाद जब नल की तरफ नजर घुमाई तो पता चला कि नल की गहराई कम है.

साथ ही नाले पर अवैध कब्जा कर नाले की चौड़ाई भी कम हो चुकी है. इसमें एक बात और भी गंभीर देखी गई है कि नाले में कचरे का अंबार लगा हुआ है जिसके कारण नल का गंदा पानी उफ़न कर आस-पास के घरों में भर जाता है. जोन, नगर निगम के अलावा रहवासियों ने हेल्पलाइन नंबर पर भी इसकी शिकायत दर्ज कराई है. कई बार शिकायत करने के बावजूद भी नगर निगम ने इसका निराकरण नहीं किया गया.

इनका कहना है
पहले नाल चौड़ा था, लोगों ने मकान बनाया तो नाला सकरा हो गया. आगे जाकर और पतला हो गया. गीता नगर की तरफ से लोग इतना कचरा फेंकते हैं कि नाला चौक हो जाता है.
– शमीम बी
नाला चौक होने से घरों में आगे से तो पानी घुस जाता है. साथ ही पीछे बैक लाइन से रिटर्न पानी घरों में घुसता है. यहां समस्या आसपास के मकान में पूरी बरसात बनी रहेगी.
– परवीन शेख़
पिछले शनिवार को ही मैंने शिकायत दर्ज कराई थी. घरों में पानी घुस जाने के डर से लोग सूना घर छोड़कर कहीं जा भी नहीं सकते. नाला टैपिंग कर इस समस्या का समाधान करना चाहिए.
– अकरम खान

इंजीनिसर्य से बात करूंगी
समय-समय पर नल की सफाई की नियमित होती है. फिर भी लोग उसमें कचरा डाल देते हैं. जबकि कचरा गाड़ी नियमित तौर पर हर गली में पहुंचती है. एनजीओ के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे. इसके निराकरण के लिए निगम इंजीनियर्स से मैं बात करूंगी.
– फातिमा खान पार्षद

Next Post

AI से सुधरेगी समग्र आईडी की गड़बड़ी, 25 से नगर सरकार आपके द्वार

Fri Aug 1 , 2025
इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ और न्यू मिशन फॉर अर्बन पॉवर्टी एलीविएशन की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि समग्र आईडी में मौजूद विसंगतियों को एआई व आईटी की मदद से सुधारा जाएगा. पहली बार किसी नगरीय निकाय में यह नवाचार किया जा रहा है. वृद्धा […]

You May Like