AI से सुधरेगी समग्र आईडी की गड़बड़ी, 25 से नगर सरकार आपके द्वार

इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ और न्यू मिशन फॉर अर्बन पॉवर्टी एलीविएशन की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि समग्र आईडी में मौजूद विसंगतियों को एआई व आईटी की मदद से सुधारा जाएगा. पहली बार किसी नगरीय निकाय में यह नवाचार किया जा रहा है.

वृद्धा पेंशन में देरी को लेकर भी अधिकारियों से जवाब मांगा गया. साथ ही निर्देश दिए गए कि योजनाओं की 15-15 दिन में समीक्षा की जाए. महापौर ने नगर सरकार आपके द्वार अभियान 25 अगस्त से शुरू करने की घोषणा भी की, जिसके तहत वार्डों में सर्वे कर नागरिकों की समस्याएं सुनी जाएंगी.

Next Post

पुलिस पर कार चढ़ाने वाले बीजेपी नेता के बेटे को जमानत

Fri Aug 1 , 2025
इंदौर:पुलिस पर कार चढ़ाने के आरोपी बीजेपी नेता कमाल खान के बेटे माज खान को कोर्ट से जमानत मिल गई. अदालत ने जमानत देते हुए पुलिस की अधूरी जांच और घटना के समय पुलिसकर्मी के वर्दी में न होने को अहम आधार माना. हालांकि, जांच के दौरान बरामद संदिग्ध पाउडर […]

You May Like