
इंदौर. चर्चित बंशी गुर्जर फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने रिटायर्ड डीएसपी परशुराम सिंह परमार की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी.
यह मामला वर्ष 2009 में नीमच क्षेत्र का है, जहां बंशी गुर्जर की कथित पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई थी. बाद में घटना की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी. दिल्ली से आई सीबीआई टीम ने इस मामले में कई पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था. अब कोर्ट के इस फैसले के बाद रिटायर्ड डीएसपी परशुराम परमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सीबीआई ने जमानत का विरोध करते हुए कहा था कि आरोपी की भूमिका गंभीर है और जांच के लिए उसकी गिरफ्तारी आवश्यक है.
