जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

सतना.जिला अधिवक्ता संघ के 27वें द्विवार्षिक चुनाव में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाते हुए वर्षों बाद मत प्रतिशत को 90 फीसदी तक पहुंचा दिया.हालांकि प्रत्याशियों की संख्या को देखते हुए इस बात के अनुमान लगाए जा रहे थे कि इस बार मत प्रतिशत में इजाफा होगा.शान्तिपूर्ण ढग़ से हुए मतदान में पंजीकृत वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने पर ही मताधिकार का प्रयोगकिया.

संघ के दिलचस्प हो चुके चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं.मत प्रतिशत बढ़ जाने के कारण अब सभी के अपने अपने कयास सामने आ रहे है.इस चुनाव में पहली बार महिलाओं के लिए तीन पद आरक्षित किए गए हैं.कोषाध्यक्ष के महत्वपूर्ण दायित्व को इस बार संघ ने महिलाओं के लिए पूर्णतया आरक्षित कर दिया था.इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी के भी दो पदों को महिला अधिवक्ता के लिए आरक्षित किया गया है.प्रचार अभियान के दौरान भी महिला अधिवक्ताओं ने लोगों से सम्पर्क में कोई कोताही नहीं बरती.

शुक्रवार को पूर्व निर्धारित समयानुसार चुनाव अधिकारी जिला शासकीय अधिवक्ता रमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में दो दर्जन से अधिक सहयोगियों के साथ मतदान की प्रक्रिया सुबह नौ बजे प्रारम्भ हुई.शुरूआती घण्टों में मतदान धीमा रहा.तीन अलग-अलग मतदान केन्द्रों में पंजीयन वर्ष के अनुसार मतदान की व्यवस्था की गई थी.पहले मतदान केन्द्र में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने मतदान किया.शेष दो में बाद के पंजीकृत अधिवक्ताओं ने मतदान किया.

मतदान एक नजर में

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पहले मतदान केन्द्र के लिए अधिकृत 6सौ मतदाताओं में 547 ने मतदान किया.दूसरे में 534व तीसरे में 471 ने वोट डाले.कुल 1775मतदाताओं में से 1552 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.सभी मतदाताओं को एक साथ सभी पदों के लिए मतदान करना था.मतपेटियों को प्रत्याशियों की मौजूदगी में सील कर सुरक्षा बलों को निगरानी के लिए सौपा दिया गया है.जिस कक्ष में मतपेटियों को रखा गया है.उसमें सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

मतगणना आज

परम्परानुसार मतदान के बाद मतगणना की कार्यवाई उसी दिन की जाती थी.इस बार चुनाव अधिकारी श्री मिश्रा ने परिवर्तन करते हुए मतगणना अगले दिन कराने का निर्णय लिया है.बताया गया है कि मतगणना का कार्य सुबह दस बजे प्रारम्भ होगा.सबसे पहले प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतपेटियों को खोला जाएगा.इसके बाद मतगणना शुरू होगी.ऐसा अनुमान है कि दो घण्टे बाद परिणाम के रूझान आने लगेगे.

Next Post

ईरान में अयातुल्ला खामेनेई का अंतिम संस्कार के आयोजन की शुरुआत, 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

Fri Jul 3 , 2026
तेहरान, 03 जुलाई (वार्ता) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के महीनों बाद ईरान एक भव्य राजकीय अंतिम संस्कार का आयोजन कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह देश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आयोजन हो सकता है। ईरान के राजनीतिक, सैन्य […]

You May Like