नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बाद एनटीए का बड़ा फैसला, अब दोबारा होगा एग्जाम, सीबीआई को सौंपी गई मामले की जांच

नई दिल्ली | देशभर के लाखों मेडिकल उम्मीदवारों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा को आधिकारिक तौर पर रद्द करने का ऐलान किया है। पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के गंभीर आरोपों के बाद, भारत सरकार की मंजूरी से यह कड़ा फैसला लिया गया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अब नए सिरे से परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसकी तिथि और एडमिट कार्ड का शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

एनटीए द्वारा जारी बयान के अनुसार, परीक्षा में हुई गड़बड़ी के इनपुट मिलने के बाद मामले की स्वतंत्र जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है। 8 मई को प्रारंभिक जांच के लिए मामले को केंद्रीय एजेंसियों के पास भेजा गया था, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर मौजूदा प्रक्रिया को रद्द करना जरूरी समझा गया। सरकार ने साफ कर दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एजेंसी ने यह भी भरोसा दिलाया है कि वह जांच प्रक्रिया में तकनीकी सहयोग और सभी आवश्यक रिकॉर्ड उपलब्ध कराएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

लाखों छात्रों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए एनटीए ने राहत भरी घोषणा की है कि दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। पिछला रजिस्ट्रेशन डेटा और उम्मीदवारों की जानकारी ही मान्य रहेगी। इसके अलावा, छात्रों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा और रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले जमा की गई फीस वापस करने की योजना भी बनाई जा रही है। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Next Post

पीएम मोदी की सोना और तेल बचाने की अपील पर शरद पवार का पलटवार: अर्थव्यवस्था पर असर को लेकर जताई चिंता, प्रधानमंत्री से सर्वदलीय बैठक बुलाने की रखी मांग

Tue May 12 , 2026
पुणे | मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने और ईंधन व खाद्य तेल की खपत कम करने की अपील पर राजनीति गरमा गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के प्रमुख शरद पवार ने इस मुद्दे पर गहरी […]

You May Like

मनोरंजन