इंदौर: चोइथराम अस्पताल परिसर में महिला के साथ अभद्रता और जातिसूचक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.थाना प्रभारी नीरज बिऱथरे ने बताया कि न्यू रानीबाग में रहने वाली टीना शिंदे उम्र 26 साल की शिकायत पर कार्रवाई की गई.
पीड़िता ने बताया कि अस्पताल परिसर में आरोपी संदीप चौहान उम्र 37 साल निवासी विद्या पैलेस एरोड्रम और अनिल उर्फ सोनू रजानी उम्र 38 साल निवासी मधुबन कॉलोनी ने उसे सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
