एसपी ने जनसुनवाई में लोगों की सुनी समस्याएं

सिंगरौली:पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसपी षियाज केएम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों एवं फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। एसपी ने प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों की वस्तुस्थिति जानी।

आवश्यक प्रकरणों में तत्काल कार्रवाई कराई गई, जबकि अन्य मामलों में निष्पक्ष जांच एवं समयबद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिला फरियादियों की शिकायतों को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिस अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक परामर्श एवं सहायता उपलब्ध कराने तथा शिकायतों का संवेदनशीलता से निराकरण करने के निर्देशित किया।

Next Post

स्वामित्व योजना पर दूसरे ही दिन लगा सर्वर का ब्रेक

Wed Oct 14 , 2026
सीहोर: ग्रामीणों को उनकी आबादी की जमीन का मालिकाना हक दिलाने के लिए शुरू की गई स्वामित्व योजना तकनीकी अड़चनों में उलझकर रह गई है. पहले पटवारियों और शासन के बीच तकनीकी कारणों से काम शुरू होने में देरी हुई, वहीं सोमवार को काम शुरू होने के अगले ही दिन […]

You May Like

Play sound