मंगलवार को नर्मदा तट क्षेत्र में नर्मदा जयंती पर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा 

नवभारत

बागली/पिपरी। 4 फरवरी को पूरे देश में नर्मदा जयंती पर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा यह उत्साह विशेष रूप से नर्मदा तट क्षेत्र में अधिक दिखाई देगा देवास जिले से जुड़े बागली विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित धारा जी में नर्मदा जयंती पर्व मनाए जाने की तैयारी हो चुकी है। पिपरी स्थित नर्मदा माता मंदिर में मंगलवार को मां नर्मदा प्रतिमा का आकर्षक श्रंगार कर पूजा अर्चना की जाएगी साथ ही भोजन प्रसादी का भी आयोजन संस्था द्वारा किया जाएगा क्षेत्र से जुड़े अन्य नर्मदा भक्तों ने बताया कि नर्मदा के तट क्षेत्र में धारा जी के आसपास अन्य स्थानों पर भी माता को भोग लगाए जाने वाले हलवा प्रसादी को बड़े स्तर पर बनाए जाने के साथ-साथ माता को चुनरी भी उड़ाई जाएगी। नर्मदा भक्त गिरधर गुप्ता ने बताया कि नर्मदा जयंती अवसर पर नर्मदा के दोनों तट पर बड़ी मात्रा में श्रद्धालु स्नान करने और पूजन करने आते हैं। पिपरी स्थित माता के मंदिर में भी इस बार भव्य आयोजन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।

*काकड़ आरती में बटेगी महाप्रसादी*

रेवाकुंड सीतामाता मंदिर पर भी रात्रि 8 बजे काकड़ आरती होगी साथी 1100 किलो हलवे का प्रसाद बांटा जाएगा निमाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक अश्विन यदुवंशी के द्वारा भजनों की प्रस्तुति होगी।

*नर्मदा को अर्पित की जाएगी चुनरी*

 

नर्मदा के धार जी तट पर क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा के द्वारा 500 मीटर लंबी चुनरी चढ़ा कर शाम को 7:00 बजे महा आरती एवं दीपदान कर प्रसाद वितरण किया जाएगा

Next Post

थाना द्वारकापुरी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है।

Mon Feb 3 , 2025
इंदौर। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नितेश उर्फ बब्बी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 12.17 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी कीमत 1,20,000 रुपये है। आरोपी नितेश उर्फ बब्बी आदतन अपराधी है, और इसके खिलाफ पहले भी छेड़छाड़, जहरीली शराब बेचने और एनडीपीएस एक्ट के […]

You May Like