
इंदौर। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नितेश उर्फ बब्बी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 12.17 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी कीमत 1,20,000 रुपये है। आरोपी नितेश उर्फ बब्बी आदतन अपराधी है, और इसके खिलाफ पहले भी छेड़छाड़, जहरीली शराब बेचने और एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है।
