कच्चा मकान गिरने से पति और पत्नी घायल

टीकमगढ़।जिले के नगर परिषद लिधौरा में देर रात एक कच्चे मकान की छत गिरने से हादसा हो गया। शहर के वार्ड नंबर 7 में स्टेट बैंक के पास बने खपरैल मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई।

हादसे के समय 40 साल के प्रेमचंद यादव अपनी पत्नी कल्पना और 8 साल के बेटे कृष्णा के साथ कमरे में सो रहे थे। रात में अचानक कमरे की खपरैल छत की लकड़ी टूट गई। पूरी छत नीचे आ गिरी।

मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को मलबे से बाहर निकाला। हादसे में प्रेमचंद के कंधे में फ्रैक्चर हो गया है। कल्पना के सिर में चोट आई है। बेटे कृष्णा को केवल मामूली खरोचें आई हैं। पति पत्नी को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Next Post

राखी पर बेटे संग इंदौर जा रही महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Mon Aug 4 , 2025
देवास। रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर जहां एक मां अपने बेटे के साथ इंदौर जा रही थी, वहीं एक दर्दनाक हादसे ने त्योहार को मातम में बदल दिया। शाजापुर निवासी कमला बाई पति दूलेसिंह राजपूत, अपने बेटे गोविंद के साथ राखी मनाने बाइक से इंदौर जा रही थीं। रास्ते में […]

You May Like