राखी पर बेटे संग इंदौर जा रही महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

देवास। रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर जहां एक मां अपने बेटे के साथ इंदौर जा रही थी, वहीं एक दर्दनाक हादसे ने त्योहार को मातम में बदल दिया।

शाजापुर निवासी कमला बाई पति दूलेसिंह राजपूत, अपने बेटे गोविंद के साथ राखी मनाने बाइक से इंदौर जा रही थीं। रास्ते में अचानक एक स्थान पर रोड क्रॉस करते समय एक अज्ञात तेज़ रफ्तार वाहन ने कमला बाई को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि महिला सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटनास्थल से गुजर रहे कुछ युवकों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत अपनी कार से नज़दीकी आदियोगी अस्पताल पहुँचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद युवक महिला को जिला चिकित्सालय शाजापुर लेकर पहुंचे, जहां पुलिस द्वारा पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है और बेटे गोविंद की हालत गहरे सदमे में है।

Next Post

मुरार सदर बाजार से हटाया अतिक्रमण

Mon Aug 4 , 2025
ग्वालियर। नगर निगम द्वारा सुगम यातायात के लिये शहर की प्रमुख सड़कों एवं बाजारों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। मदाखलत अधिकारी केशव सिंह चौहान ने बताया कि उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान के निर्देशन में निगम अमले ने पूर्व विधानसभा अंतर्गत मुरार सदर बाजार, अग्रसेन चैराहा, चिक संतर एवं […]

You May Like