इंदौर: इंदौर प्रवास पर आए लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और हालात की जानकारी ली।
राहुल गांधी ने पीड़ितों को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए सहायता राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मुलाकात के दौरान पीड़ितों ने अपनी पीड़ा और समस्याएं साझा कीं, जिन्हें राहुल गांधी ने गंभीरता से सुना।
