फिर गिर गया शेयर बाजार

मुंबई 18 फरवरी (वार्ता) विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, टाटा मोटर्स और एसबीआई समेत पंद्रह दिग्गज कंपनियों मे हुई बिकवाली से सोमवार को पिछले लगातार आठ दिनों की गिरावट से उबरा शेयर बाजार आज फिर गिर गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 29.47 अंक गिरकर 75,967.39 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 14.20 अंक फिसलकर 22,945.30 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.19 प्रतिशत उतरकर 39,858.46 अंक और स्मॉलकैप 1.71 प्रतिशत की गिरावट लेकर 44,384.72 अंक पर आ गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4064 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2917 में बिकवाली जबकि 1033 में लिवाली हुई वहीं 114 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 32 कंपनियां लाल जबकि अन्य 18 हरे निशान पर रहीं।

बीएसई के 13 समूहों में बिकवाली हुई। इससे कमोडिटीज 0.46, सीडी 0.55, एफएमसीजी 0.80, वित्तीय सेवाएं 0.24, हेल्थकेयर 0.28, इंडस्ट्रियल्स 1.51, दूरसंचार 1.06, ऑटो 0.65, बैंकिंग 0.11, कैपिटल गुड्स 0.91, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.19, रियल्टी 0.03 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.30 प्रतिशत गिर गए।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.01, जर्मनी का डैक्स 0.26 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.93 प्रतिशत लुढ़क गया। वहीं, जापान का निक्केई 0.25 और हांगकांग का हैंगसेंग 1.59 प्रतिशत उछल गया।

शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 77 अंक की बढ़त के साथ 76,073.71 अंक पर खुला और लिवाली के दम पर थोड़ी देर बाद ही 76,091.69 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, बिकवाली होने से दोपहर से पहले यह 75,531.01 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 75,996.86 अंक के मुकाबले 0.04 प्रतिशत फिसलकर 75,967.39 अंक पर आ गया।

इसी तरह निफ्टी भी मामूली बढ़ोतरी के साथ 22,963.65 अंक पर सपाट खुला और सत्र के दौरान 22,992.50 अंक के उच्चतम जबकि 22,801.50 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 22,959.50 अंक की तुलना में 0.06 प्रतिशत उतरकर 22,945.30 अंक पर बंद हुआ।

इस दौरान सेंसेक्स की जिन कंपनियों ने नुकसान उठाया उनमें इंडसइंड बैंक 2.38, अल्ट्रासिम्को 1.60, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.48, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.42, टीसीएस 0.87, सन फार्मा 0.84, आईटीसी 0.81, टाटा मोटर्स 0.71, आईसीआईसीआई बैंक 0.68, एशियन पेंट 0.50, भारती एयरटेल 0.43, टाइटन 0.39, एसबीआई 0.32 और एलटी 0.02 प्रतिशत शामिल रही।

वहीं, एनटीपीसी 2.94, टेक महिंद्रा 2.38, जोमैटो 2.15, पावरग्रिड 1.37, कोटक बैंक 0.98, एचसीएल टेक 0.85, इंफोसिस 0.48, बजाज फाइनेंस 0.42, एचडीएफसी बैंक 0.31, नेस्ले इंडिया 0.30, मारुति 0.29, टाटा स्टील 0.11, अडानी पोर्ट्स 0.06, एक्सिस बैंक 0.05, बजाज फिनसर्व 0.04 और रिलायंस के शेयरों ने 0.02 प्रतिशत मुनाफा कमाया।

Next Post

फेडएक्स ने भारत में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू किया

Tue Feb 18 , 2025
मुंबई, 18 फरवरी (वार्ता) भारत में बढ़ते साइबर धोखाधड़ी मामलों के मद्देनजर वैश्विक एक्सप्रेस ट्रांसपोर्टेशन कंपनी फेडरल एक्सप्रेस कॉर्पोरेशन (फेडएक्स) ने एक राष्ट्रीय स्तर की साइबर सुरक्षा जागरूकता और प्रशिक्षण पहल शुरू की है। कंपनी ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि यह पहल स्थानीय पुलिस, साइबर सुरक्षा प्रकोष्ठ […]

You May Like