क्रूर घटना : पत्नी के प्राइवेट पार्ट में हंसिया मारा, नाक काटी

मुरैना: एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की नाक काट दी। इतना ही नहीं उसने उसके दोनों हाथों और प्राइवेट पार्ट में भी हंसिए से वार किया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति भाग निकला। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस महिला को लेकर अस्पताल पहुंची। पति के खिलाफ कोतवाली थाने में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है।

घायल महिला ने बताया कि पिछले 12 साल से पति लगातार मारपीट कर रहा है। जानकारी के मुताबिक महावीरपुरा के आजाद नगर का रहने वाला आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था। उसे लगता था कि पत्नी के किसी और से अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। दोनों के तीन बच्चे भी हैं।

Next Post

एक करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Wed Apr 30 , 2025
इंदौर: क्राइम ब्रांच की टीम ने चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने करीब 190 ग्राम एमडी ड्रग्स, टाटा कार, एक टीवीएस मोटरसाइकिल और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं. जब्त सामग्री की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपए बताई गई है.एडिशनल डीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया […]

You May Like