एक करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

इंदौर: क्राइम ब्रांच की टीम ने चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने करीब 190 ग्राम एमडी ड्रग्स, टाटा कार, एक टीवीएस मोटरसाइकिल और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं. जब्त सामग्री की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपए बताई गई है.एडिशनल डीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया ने बताया कि पहली कार्रवाई पुलिस ने राजकुमार ब्रिज के नीचे पत्थर गोडाउन रोड पर टीवेस मोटरसाइकिल से दो संदिग्धों को रोका.

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अहमद शाह उम्र 42 साल निवासी प्रतापगढ़ राजस्थान और पप्पू सरोगा उम्र 45 साल निवासी मंदसौर बताया. पुलिस के मुताबिक अहमद शाह मात्र दूसरी कक्षा तक पढ़ा है और मंडी में हम्माली करता था. उसके खिलाफ पहले से आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है. पप्पू सरोगा के खिलाफ मारपीट व धमकी के दो प्रकरण दर्ज हैं.

दोनों ने कबूला कि वे राजस्थान से सस्ती दर पर ड्रग्स खरीदकर इंदौर में नशे के आदि लोगों को ऊंचे दामों पर बेचते थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 154.09 ग्राम एमडी ड्रग्स, मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन जब्त किए है. इसी दिन दूसरी बड़ी कार्रवाई में एमआर 10 ब्रिज के नीचे इंटर स्टेट बस स्टैंड के सामने एक कार से दो ड्रग्स सप्लायर पकड़े गए. ये आरोपी हैं हरिओम झा उम्र 26 साल निवासी द्वारका, नई दिल्ली और लक्ष्य सिंह राजपूत उम्र 26 साल निवासी दौसा, राजस्थान है. हरिओम झा ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली में पेटीएम क्यूआर कोड कंपनी में सेल्समैन है और पहले गुजरात में शराब तस्करी भी कर चुका है.

वहीं लक्ष्य सिंह जयपुर के एक क्लब में मैनेजर है और इंदौर के क्लबों में ड्रग्स सप्लाई करने आया था. इनके कब्जे से 36 ग्राम एमडी ड्रग्स, कार, मोबाइल फोन जब्त किए है.पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया है. चारों को रिमांड पर लेकर उनके नेटवर्क और सप्लाई चैन की जानकारी ली जा रही है. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ये तस्कर राजस्थान, दिल्ली, जयपुर और इंदौर को जोड़ने वाला ड्रग्स का रैकेट चला रहे थे. क्राइम ब्रांच का कहना है कि इन गिरफ्तारियों के बाद जल्द ही और बड़े खुलासे हो सकते हैं

Next Post

‘भारत वन’: शहर के मध्य विकसित होगा 100 % हरित क्षेत्र

Wed Apr 30 , 2025
इंदौर:शहर के हरित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज वरिष्ठ नागरिकों, पर्यावरणविदों, नगर निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ प्रस्तावित ‘भारत वन स्थल’ का निरीक्षण किया। यह वन करीब 36 एकड़ क्षेत्र में फैले पुराने मैदान पर विकसित किया जाएगा, जो शत-प्रतिशत […]

You May Like