मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, सात घायल

पन्ना, 04 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में घर से खेत जा रहे एक किसान परिवार पर आज झुंड में मधुमक्खियों के हमला करने से महिलाओं और बच्चे सहित कुल सात लोग घायल हुए हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय के अनुसार ग्राम मनकी कटरिया में किसान प्रेम सिंह यादव अपने परिवार के साथ खेत की ओर जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक उन पर धावा बोल दिया। मधुमक्खियों के इस हमले से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें मधुमक्खियों ने हमला किया।
डॉक्टर प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि घायलों की स्थिति अब खतरे से बाहर है, उन्हें आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।

Next Post

बजट सत्र में सरकार करती रही मनमानी, फासीवाद का प्रदर्शन : कांग्रेस

Fri Apr 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि बजट सत्र के दोनों चरणों में सरकार तानाशाही करती रही है और उसकी गतिविधियों को देखकर यही प्रदर्शित होता रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के डीएनए में फासीवाद पूरी तरह से समा गया है। लोकसभा में कांग्रेस […]

You May Like