इंदौर में नर्मदा जल पर सवाल: नेता प्रतिपक्ष का जमीनी वॉटर ऑडिट, पानी निकला जहरीला

इंदौर। भागीरथपुरा की घटना के बाद आज नेता प्रतिपक्ष ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा कर वाटर ऑडिट किया। इस दौरान कॉलोनियों की बस्ती और मोहल्लों में जाकर नर्मदा जल की जानकारी ली। रहवासियों ने बोतल और बाल्टियों में पानी भरकर बताया कि कितना दूषित और गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है।

प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने आज शहर के बर्फानी धाम मालवीय नगर, कनाडिया भूरी टेकरी, खजराना, मदीना नगर और विधानसभा दो में जाकर वॉटर ऑडिट किया। उक्त क्षेत्रों में पानी के सैंपल लेकर मौके पर जांच की। जांच में लगभग सभी क्षेत्रों में पानी अत्यंत दूषित और पीने योग्य नहीं पाया गया। यह कार्रवाई ऐसे समय पर की गई है, जब भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 20 लोगों की मौत हो चुकी है और इसके बावजूद सरकार व नगर निगम अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। सिंगार ने कहा कि शहर के कई इलाके भागीरथपुरा बनने की कगार पर है। इसके बावजूद सप्लाई गंदे पानी हो रही है। यहां न कोई निगम अधिकारी पहुंचा, न महापौर। शिकायतों के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं।

उमंग सिंघार ने तंज भरे लहजे में कहा कि महापौर लगता है कि वे सिर्फ फूटी कोठी से महू नाका तक के ही महापौर हैं, लेकिन उनको पूरे इंदौर के लिए चुना है। सिंगार ने बताया कि मैं स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहा हूं। लोग खुलकर अपना दर्द और पीड़ा बता रहे हैं। आखिर प्रदेश की जनता को ड्रेनेज युक्त पानी क्यों पिलाया जा रहा है?

इस दौरान रहवासियों ने खुलकर नगर निगम द्वारा सप्लाई दूषित , संक्रमित और ड्रेनेज के पानी की शिकायत की। नेता प्रतिपक्ष को बताया कि लंबे समय से गंदे और दूषित पानी की समस्या से परेशान हैं और शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं की जाती है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह केवल भागीरथपुरा की त्रासदी नहीं है, बल्कि पूरा इंदौर गंदा और सीवेजयुक्त पानी पीने को मजबूर है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस जन आंदोलन के लिए मजबूर होगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की और कहा कि वो भी अपने अपने इलाकों के पानी के सैम्पल लेकर सरकार को बताएं कि कैसे उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

वाटर ऑडिट के दौरान शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे, पार्षद सीमा सोलंकी, प्रदेश प्रवक्ता हर्ष जैन , नीलाभ शुक्ला , आनंद जाट सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

लेकिन

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के सरकार से सवाल

• क्या 20 मौतों के बाद भी सरकार जागेगी?

• क्या मंत्री, महापौर और नगर निगम और प्रशासन की जवाबदेही तय होगी ?

• कब तक इंदौर की जनता जहरीला पानी पीने को मजबूर रहेगी ?

रहवासियों की परेशानी और समस्या देख भावुक हुए नेता प्रतिपक्ष

इंदौर के भूरी टेकरी में पानी की भयावह स्तिथि देख भावुक हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, भूरी टेकरी में हालात ऐसे हैं कि कीचड़ में कदम रखना तक मुश्किल हैं। साफ पानी तो दूर की बात। वहीं स्थानीय नागरिकों ने जब उमंग सिंघार को अपनी तकलीफ बताई और इलाके का उन्होंने दृश्य देखा तो अपने आंसू नहीं रोक पाए।

Next Post

अपना फिलिंग मुंबई कांटे की टक्कर में 1 विकेट से जीती

Wed Jan 7 , 2026
सीधी ।अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन 9 के आज स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में समय प्रेस एनएनएस भदोही उत्तर प्रदेश और अपना फिलिंग स्टेशन मुंबई क्रिकेट क्लब के मध्य हुए चौथे दिन के मैच मे दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई और […]

You May Like

Play sound