बेलगावी, 05 मार्च (वार्ता) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का गुरुवार को कर्नाटक के बेलगावी पहुंचने पर राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मंत्री सतीश जरकीहोली और अन्य नेताओं की ओर से हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
श्री राधाकृष्णन अपने दौरे के दौरान बेलगावी जिले के यदुर में श्री वीरभद्रेश्वर मंदिर में राजगोपुरम, कलशारोहण और महाकुंभभिषेकम समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। चिकोडी तालुक के यदुर गांव में मौजूद यह मंदिर भगवान शिव के उग्र रूप भगवान वीरभद्र को समर्पित एक पुराना मंदिर है और इस इलाके का एक खास तीर्थस्थल है।
यह समारोह नये बने राजगोपुरम की पवित्रता को दर्शाता हैं और मंदिर में नवीनीकरण और विकास के कामों के बाद किये जाने वाले पारंपरिक रीति-रिवाजों का हिस्सा हैं।
