ड्रापआउट को रोकने शिक्षा गूंज नवाचार

सीहोर.पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम जहांगीरपुरा में आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के दौरान स्कूल कॉलेज से ड्रॉपआउट को रोकने के लिए किए जा रहे नवाचार के तहत विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए.

कलेक्टर बालागुरू के एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग द्वारा जिले में विद्यार्थियों के ड्रॉपआउट को कम करने के लिए शिक्षा गूंज नामक नवाचार किया गया है। इस नवाचार के तहत विभिन्न गतिविधियों द्वारा विद्यार्थियों तथा उनके परिजनों को आगे की पढ़ाई जारी रखने और अगली कक्षा में एडमिशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि जिले की सभी शैक्षणिक संस्थाओं में शत-प्रतिशत एडमिशन हों और कोई भी बच्चा शिक्षा से ड्रॉपआउट न करे. इस के तहत जिले के कक्षा एक से कक्षा बारहवीं तक के बच्चों को कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रेरित किया गया. इस नवाचार का परिणाम यह हुआ है कि पहले जिले में शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में ट्रांजेक्शन गेप 46344 था, जो अब मात्र 12,997 रह गया है. इस नवाचार के तहत इस ट्रांजेक्शन गैप को कम करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है. इस नवाचार के तहत ऐसे बच्चे जो किसी कारण से आगे की पढ़ाई जारी नही रख पा रहे हैं, उनके लिए आगे की योजना बनाई जा रही है.

 

 

Next Post

बारिश की कमी से सूखे की मार, तालाब खाली और जलसंकट गहराया

Wed Aug 20 , 2025
सीहोर। जिले में मानसून की बेरुखी ने हालात बिगाड़ दिए हैं. 66 तालाबों में से सिर्फ 9 ही पूरे भरे हैं, जबकि 56 तालाब आधे से भी कम पानी से लबालब हैं.इनमें से 46 तालाब मात्र 25 प्रतिशत से भी कम भरे हैं और 5 पूरी तरह सूख चुके हैं. […]

You May Like