आयआरसीटीसी ने 22 जनवरी 2026 के लिए “डैज़लिंग दुबई” टूर पैकेज लॉन्च किया

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने अपने विशेष अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज “डैज़लिंग दुबई” की घोषणा की है, जिसकी प्रस्थान तिथि 22 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। यह प्रीमियम 4 रात / 5 दिन का पैकेज मुंबई, अहमदाबाद, भोपाल, इंदौर, दिल्ली, जयपुर, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु से यात्रा करने वाले 150 से अधिक यात्रियों के लिए तैयार किया गया है।

ग्रुप जनरल मैनेजर श्री गौरव झा ने बताया कि यह पैकेज ₹88,900 की आकर्षक प्रारंभिक कीमत पर उपलब्ध है, जिसे उत्कृष्ट मूल्य और सुविचारित यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह पहल भारतीय यात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाली, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और सुव्यवस्थित अंतरराष्ट्रीय यात्राएँ उपलब्ध कराने के प्रति आईआरसीटीसी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

टूर पैकेज की प्रमुख विशेषताएँ:

भारतीय भोजन
अनुभवी भारतीय टूर मैनेजर
रिटर्न फ्लाइट्स
आरामदायक 3-स्टार होटल आवास
नॉर्मल वीज़ा शुल्क
70 वर्ष की आयु तक का ट्रैवल इंश्योरेंस

यात्रा कार्यक्रम में बुर्ज खलीफा, डेजर्ट सफारी, दुबई फ्रेम, और मिरेकल गार्डन जैसी दुबई की प्रसिद्ध जगहों का भ्रमण शामिल है। इसके अलावा, यात्रियों को अबू धाबी की विशेष यात्रा भी कराई जाएगी, जिसमें बीएपीएस हिंदू मंदिर और शेख जायद ग्रैंड मस्जिद जैसे प्रमुख स्थलों का दर्शन कराया जाएगा।

श्री झा ने यह भी बताया कि आईआरसीटीसी जल्द ही यूरोप, वियतनाम, ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर और मलेशिया जैसे अन्य अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए भी बड़े समूहों के साथ ऐसे ही टूर पैकेज शुरू करने की योजना बना रहा है।

आयआरसीटीसी के “डैज़लिंग दुबई” टूर के साथ अपनी यादगार अंतरराष्ट्रीय यात्रा की शुरुआत करें।

बुकिंग हेतु व्हाट्सऐप या एसएमएस करें “DUBAI” पर 8287931886 या विज़िट करें *www.irctctourism.com*

Next Post

गोयल इजरायल की यात्रा के दौरान वहां के उद्योग और वित्त मंत्रियों से मिले

Thu Nov 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 नवंबर (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इज़रायल की तीन दिनों की अपनी पहली सरकारी यात्रा के पहले दिन गुरुवार को तेल अवीब में वहां के अर्थव्यवस्था और उद्योग मामलों के मंत्री नीर बरकत और वित्त मंत्री बेजालेल योयेल स्मोत्रिख से अलग अलग भेंट की […]

You May Like