पहलगाम हमले की निंदा, पुतला फूंका

सीहोर. पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत से पूरे देश में आक्रोश फैल गया है. हमले में मारे गए लोगों को गंज स्थित राठौर धर्मशाला में राठौर क्षत्रिय समाज की एक बैठक के बाद श्रद्धांजली अर्पित कर आतंकवाद का पुतला फूंका.
बैठक में सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई. वीर दुर्गादास पार्क में सामुदायिक भवन निर्माण, धर्मशाला में बोरबेल व जीर्णोद्धार कार्य कराना, पार्क निर्माण समिति अध्यक्ष और मंदिर समिति अध्यक्ष तय करने की प्रक्रिया सहित युवक-युवती सम्मेलन का भी प्रस्ताव रखा गया. बैठक उपरांत समाज के लोगों ने कश्मीर हमले मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

Next Post

फैंसी ड्रेस, डांस प्रतियोगिता में बच्चों और महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

Tue Apr 29 , 2025
इटारसी। जिला सर्व ब्राह्मण समाज महिला संगठन द्वारा भगवान परशुराम प्रगटोत्सव के तहत तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार शाम भवन में फैंसी ड्रेस, डांस एवं क्किवज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में समाज की महिलाओं, बच्चों एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला सभा की […]

You May Like