किशोरी के साथ चार ने की छेड़छाड़, विरोध करने वालों को पीटा, धमकाया

जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक किशोरी के साथ सरेराह छेड़छाड़ कर दी, जब दो लोगों ने इसका विरोध किया तो उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी और धमकाते हुए फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक महाराजपुर निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह घर के बाहर खड़ी थी तभी आशीष दाहिया, संजू पंडित, बब्लू पटेल, राज कोरी ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

उसने शोर मचाया तो किशोरी के मामा पहुंच गए जिन्होंने विरोध किया तो सभी ने उसके साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे एक युवक के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद सभी धमकाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर छेड़छाड़, मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियेां की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

प्रतियोगिताओं में हेराफेरी रोकने के लिए आईओसी ने बनाये 10 एथलीट राजदूत

Thu Sep 11 , 2025
लॉजेन (स्विट्जरलैंड) (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने प्रतियोगिताओं में हेराफेरी को रोकने के लिए विभिन्न खेल वर्गो के दस एथलीट राजदूत नियुक्त किये है। आईओसी ने एथलीटों, उनके दल के सदस्यों और अधिकारियों को प्रतियोगिता में हेराफेरी के खतरे के बारे में जागरूक करने के लिए हर महाद्वीप और […]

You May Like