मिलादुन्नबी पर बोहरा समाज ने निकाला भव्य चल समारोह

सीहोर। ईद मिलादुन्नबी के पर दाऊदी बोहरा समाज द्वारा नगर में चल समारोह निकाला गया. चल समारोह बोहरा मस्जिद, कस्बा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकला. समारोह का नेतृत्व बोहरा समाज के जनाब यूसुफ भाई जकवी ने किया. चल समारोह में समाज के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए.

चल समारोह का नगर के अनेक स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर अभिनंदन किया गया. बोहरा समाज की नन्ही-मुन्नी बच्चियां आकर्षक बग्गियों में सवार होकर चल समारोह में शामिल हुईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं.

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, समाजसेवी अखिलेश राय, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती, सुदीप सम्राट, विवेक राठौर एवं घनश्याम यादव, ईरशाद पहलवान, नौशाद खान, गब्बर पहलवान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी चल समारोह में शामिल हुए. सभी ने दाऊदी बोहरा समाज के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं.

चल समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवियों द्वारा बोहरा समाज अध्यक्ष अब्दुल हुसैन, मुस्तफा हुसैन, हुसैन अली जेकी, ताहिर अली, शब्बर सैफी, हकीम उद्दीन शुजाई, काईद जोहर, खुजेमा बाबा, बुरहान भाई पेट्रोल पंप वाले, शब्बी हुसैन सहित समाज के अन्य पदाधिकारियों एवं प्रमुख सदस्यों का सम्मान किया गया. आयोजन के माध्यम से दाऊदी बोहरा समाज ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रेम, एकता और सद्भावना का संदेश दिया.

 

 

Next Post

दहोटा घाट शिव मंदिर पहुंची कावड़ यात्रा

Mon Aug 24 , 2026
शाहगंज। नगर के खेड़ापति हनुमान मंदिर समिति के तत्वाधान में कावड़ यात्रा निकाली गई. कावड़ यात्रा की शुरुआत मां नर्मदा के प्राचीन सीढ़ी घाट से मां नर्मदा का पूजन अर्चन कर कावड़ में मां नर्मदा का जल भरकर हुई प्रारंभ कावड़ यात्रा के बस स्टैंड चौराहे पर पहुंचने पर श्रद्धालुओं […]

You May Like