
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एदल सिंह कंसाना ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए विभिन्न मामलों पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर समाधान के निर्देश दिए।
जिन प्रकरणों में विस्तृत प्रक्रिया की आवश्यकता थी, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई और शीघ्र निराकरण के लिए भेजा गया। मंत्री कंसाना ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनके माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं का गंभीरता से परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से सामने आने वाली जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण भाजपा सरकार और संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
