
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के थाना बीना पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए कुल 21 प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब, अवैध हथियार एवं कारतूस के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान लगभग 72 लीटर अवैध शराब, 01 देशी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस एवं 01 मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग 72,480 रुपये कीमत का अवैध माल-मशरूका जप्त किया गया है।थाना बीना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में मुख्तार पिता सुल्तान खां निवासी कालूखेड़ी बीना को अवैध शराब एवं कारतूस के साथ पकड़ा गया। पूछताछ एवं प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से कम कीमत में शराब लाकर बीना क्षेत्र में अवैध रूप से बिक्री करता था। आरोपी के कब्जे से ललितपुर (उ.प्र.) से लाई गई दबंग 28 यू.पी. मेड लिकर मसाला की 13 पाव टेट्रा पैक, कुल मात्रा 2.6 लीटर, कीमत 780 रुपये, 10 जिंदा कारतूस कीमत करीब 5,000 रुपये तथा एक मोटरसाइकिल कीमत करीब 20,000 रुपये जप्त की गई।
इसी कार्रवाई के दौरान अभय पाल पिता कुंदन लाल पाल उम्र 24 वर्ष निवासी शिवाजी वार्ड बीना के कब्जे से 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।इस प्रकार पुलिस द्वारा दोनोआरोपियों के कब्जे से 01 देशी कट्टा एवं कुल 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
