
इंदौर। थाना सांवेर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज अपराध में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराध क्रमांक 41/25 के तहत 30 जनवरी 2025 को पीड़िता पायल पर समुदाय विशेष के एक आरोपी ने तेज धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सांवेर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
