मंगल सिंह पाल को मिले राजकीय सम्मान 

भोपाल: भिंड जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामशेष बघेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर दिवंगत मंगल सिंह पाल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने की मांग की है।

मंगल सिंह पाल की लंबाई 7.6 फीट थी और वे देश के सबसे लंबे व्यक्तियों में दूसरे स्थान पर रहे। अपनी इस असाधारण पहचान से उन्होंने न केवल गड़रिया धनगर समाज, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश और भारत का गौरव बढ़ाया।

गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में 7 सितम्बर 2025 को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर 8 सितम्बर की सुबह गुजरात से भिंड जिले के खोंडेरिया गांव लाया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी भिंड ने आग्रह किया है कि प्रदेश सरकार उनके असाधारण योगदान और गौरवपूर्ण व्यक्तित्व को सम्मानित करते हुए उनके अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ संपन्न कराए।

कांग्रेस का कहना है कि मंगल सिंह पाल जैसे गौरवमयी व्यक्तित्व को राजकीय सम्मान देना समूचे मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय होगा।

Next Post

प्रस्तावित देवल गौशाला की दस एकड़ जमीन से हटा अतिक्रमण

Mon Sep 8 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर बीना के प्रस्तावित देवल ग्राम की गौशाला की दस एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। एसडीएम बीना विजय डेहरिया ने बताया कि कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर बीना की देवल ग्राम […]

You May Like

Play sound