
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने क्रिकेट कोच अमय खुरासिया द्वारा लिखित पुस्तक 74 वर्ष बाद का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में साहित्य और खेल जगत से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही। पुस्तक के विमोचन के दौरान खुरासिया की बेटी एवं सह-लेखिका अमयसी कीर्ति भी मौजूद रहीं।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस अवसर पर लेखक की सराहना करते हुए कहा कि खेल और साहित्य का समन्वय समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक पाठकों को प्रेरित करेगी और खेल के क्षेत्र से जुड़े अनुभवों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी पुस्तक की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।
