जबलपुर। बरगी बांध में बढ़ती जल आवक को देखते हुए अब आज दोपहर 3 बजे से जल निकासी बढ़ाकर 13 जल द्वार औसतन 1.88 मीटर ऊंचाई तक खोले जाएंगे, जिससे लगभग 3752 क्यूमेक जल माँ नर्मदा नदी में छोड़ा जाएगा। उक्त जल निकासी के चलते माँ नर्मदा के घाटों पर जल स्तर लगभग 12 से 14 फीट रहने की संभावना है। दरअसल बरगी बांध के जलग्रहण क्षेत्र में कल एवं रात्रि में हुई वर्षा के कारण बांध में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है।
बांध की सुरक्षा एवं जल स्तर को नियंत्रित एवं स्थिर बनाए रखने की दृष्टि से आज पहले बांध के 9 जल द्वार औसतन 1.83 मीटर ऊंचाई तक खोलकर लगभग 2522 क्यूमेक जल माँ नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है। बरगी बांध में बढ़ती जल आवक के चलते जल निकासी में पुनः वृद्धि किया जाना आवश्यक है। दोपहर 3 बजे 13 जल द्वार 1.88 मीटर ऊंचाई तक खोले जाएंगे।
