शिवपुरी: जिले में पिछले 24 घंटों में चार मौत होने की खबर मिल रही है। कोलारस में वार्ड क्रमांक 12 में पार्षद पति के 21 वर्षीय भतीजे ने शनिवार देर रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी शनिवार देर शाम एक फार्म पर काम करने वाले मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मृतक की पहचान कोलारस थाना क्षेत्र के गोरा टीला गांव निवासी 50 वर्षीय राजाराम आदिवासी के रूप में हुई है। वहीं तीसरा हादसा कोलारस थाना क्षेत्र के भड़ौता-रामपुर रोड पर रात करीब 10 बजे हुआ। इसमें 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई, वहीं करंट लगने से पिता-पुत्र गंभीर घायल व एक भैंस की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कोलारस निवासी अमन शिवहरे पिता चंद्रशेखर शिवहरे ने रात करीब 1 बजे जहर खाया था। उसे सुबह लगभग 4 बजे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। अस्पताल चौकी पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। कोलारस थाना प्रभारी रवि चौहान ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या करने का कारण अभी अज्ञात है।
