देशी शराब के लिए रखा 5 क्विंटल महुआ लाहन जब्त

सतना : चोरी छिपे अवैध तौर पर देशी हाथ भ_ी की महुआ शराब बनाए जाने की जानकारी मिलने पर जब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर छापेमारी की तो वहां पर प्लास्टिक के डिब्बे और ड्रमों में 5 क्विंटल महुआ लाहन का स्टॉक पाया गया. यह बात और कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही अवैध शराब बनाने वाले आरोपी वहां से निकल गए थे.मैहर जिले के अमरपाटन अनुभाग में बतौर एसडीओपी तैनात श्रीमती ख्याति मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर पुलिस को अवैध तौर पर शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी.

रामनगर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी से मिली इस जानकारी को गंभीरता से लेते हुए फौरन ही पुलिस टीम गठित कर मौके पर छापेमारी करने के निर्देश दे दिए गए. जिसके चलते एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदुआ कोठार पहुंचकर छापेमारी की. बताए गए स्थान पर पहुंची पुलिस टीम ने जब जांच शुरु की तो छिपा कर रखे गए प्लास्टिक के डिब्बे और ड्रम नजर आए.

जिन्हें खोल कर देखने पर उनमें महुआ लाहन भरा पाया गया. प्लास्टिक के 20 डिब्बों और 5 छोटे-बड़े ड्रमों में कुल 5 क्विंटल महुआ लाहन पाया गया. एसडीओपी के निर्देश पर जब्त महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. इसी कड़ी में पुलिस द्वारा इस बात की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध तौर पर शराब बनाने वालों में कौन कौने से लोग संलिप्त हैं.
गांजा तस्करी करते 2 धराए
रामनगर पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ ही गांजा तस्करी कर रहे दो युवकों को भी दबोच लिया. सिविल अस्पताल के पीछे वाले रास्ते पर पहले से तैयार खड़ी पुलिस टीम ने बाइक सवार दो युवकों को रोक लिया. जांच किए जाने पर प्लास्टिक की बोरी में 2 किलो 330 ग्राम गांजा रखा पाया गया. जिसे देखते हुए आरोपी कुलदीप पटेल उम्र 24 निवासी ब्रम्हनाड़ी और मनीष पटेल उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार करने के साथ घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई.

Next Post

खाद संकट से आक्रोशित किसान फिर सडक़ पर उतरे, घंटे भर बाधित रहा सतना-पन्ना मार्ग

Fri Aug 29 , 2025
सतना : एक ओर जहां प्रशासन द्वारा उर्वरक का पर्याप्त स्टॉक होने और पारदर्शी तरीके से वितरण किए जाने का दावा किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर खाद संकट से जूझ रहे किसानों का आक्रोशित होकर सडक़ पर उतरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी […]

You May Like