आप आएंगे गाड़ी से… जाएंगे पैदल! पोस्टर बना चर्चा का विषय

नीमच। नए साल के जश्न से पहले नीमच यातायात पुलिस ने ऐसा पोस्टर जारी किया है, जो न सिर्फ लोगों को हँसाता है बल्कि कानून का सख्त संदेश भी देता है। हैप्पी न्यू ईयर 2026 की शुभकामनाओं के बीच ट्रैफिक पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी दे दी है। नशे में गाड़ी चलाई तो मेहमान बनना तय है

यातायात पुलिस, एवं यातायात थाना प्रभारी सोनू बडगुर्जर द्वारा जारी इस खास पोस्टर में नए साल की रात को लेकर अलग ही अंदाज़ में एलान किया गया है। पोस्टर में लिखा है

– कोशिश करें, आप हमारे मेहमान न बनें।

– यानी जश्न मनाइए, लेकिन नियम तोडक़र नहीं।

– खास मेहमानों के लिए खुला न्योता

पोस्टर में ट्रैफिक पुलिस ने व्यंग्यात्मक लेकिन सख्त लहजे में बताया है कि 31 दिसंबर की रात उनके खास मेहमान होंगे।

नशे में वाहन चलाने वाले

तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ाने वाले

स्टंटबाज़ी कर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले

ऐसे लोगों के लिए संदेश बिल्कुल साफ है

आप आएंगे वाहन से, लेकिन जाएंगे पैदल।

पूरी रात, पूरी सख्ती –

पोस्टर के मुताबिक 31 दिसंबर की रात पूरी रात ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद रहेगी और नियम तोडऩे वालों को सीधे नजदीकी पुलिस स्टेशन की सैर कराई जाएगी। यह संदेश मज़ाक में नहीं, बल्कि पूरी गंभीरता के साथ दिया गया है।

अनुशासन में ही असली जश्न

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नया साल अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। स्पेशल परफॉर्मेंस भी तैयार

पोस्टर में स्पेशल परफॉर्मेंस के रूप में ट्रैफिक पुलिस की सक्रियता को भी दर्शाया गया है, जो यह संकेत देता है कि नियम तोडऩे वालों पर इस बार कोई रियायत नहीं होगी। संदेश सीधा है

नया साल खुशियों के साथ शुरू हो, चालान, थाने और पछतावे के साथ नहीं।

नीमच यातायात पुलिस का यह अनोखा अंदाज़ सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है और लोगों को हँसाते हुए एक गंभीर सबक सिखा रहा है।

Next Post

निचली अदालत पर चल रहे दहेज संबंधी प्रकरण पर रोक

Tue Dec 30 , 2025
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस बीपी शर्मा की एकलपीठ ने याचिकाकर्ताओं के विरुद्ध *बैढन* की अदालत में चल रहे दहेज प्रकरण पर रोक लगा दी है और अनावेदकों से जवाब तलब किया है। मऊगंज के निवासी सुधीर कुशवाहा एवं दिनेश कुशवाहा की ओर से अधिवक्ता मनोज कुशवाहा एवं कौशलेंद्र सिंह […]

You May Like