दूषित जल आपूर्ति के खिलाफ कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना जारी

जबलपुर। नगर निगम जबलपुर द्वारा शहरवासियों को दूषित एवं जहरीला पानी सप्लाई किए जाने के आरोपों के साथ कांग्रेस के अनिश्चितकालीन धरने के दूसरे दिन रविवार को कांग्रेस सेवादल के द्वारा प्रदेश सेवादल के अध्यक्ष अवनीश भार्गव अपने सेवादल के साथियों के साथ निगम गेट के सामने धरने पर बैठे।

शहर कांग्रेस कमेटी जबलपुर के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि नगर निगम जबलपुर के द्वारा शहर वासियों को दूषित व जहरीला पानी दिया जा रहा है इंदौर की घटना से भी नगर निगम जबलपुर प्रशासन नहीं चेता है। जबलपुर की जनता भी गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकती है। किंतु नगर निगम द्वारा इस दूषित पानी से जनता को निजात दिलाने कोई भी सार्थक कदम नहीं उठाया जा रहा है।

जिम्मेदारों को जगाने के लिए लिए कांग्रेस पार्टी के द्वारा नगर निगम मुख्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने के दूसरे दिन सेवादल कांग्रेस के जत्थे सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव की उपस्थिति में धरना दिया गया है। इस अवसर पर सेवादल के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष गज्जू तिवारी, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष संगीता काकईया,  सेवादल महिला की कार्यवाहक अध्यक्ष मीनाक्षी जायसवाल, यादव, शहर सेवादल के अध्यक्ष सतीश तिवारी, झल्ले लाल जैन, कदीर सोनी, सतीश उपाध्याय,अंजू सिंह बघेल, मीनाक्षी स्वामी, राजेंद्र पिल्ले, जितेंद्र यादव,ब्रजेश साहू, उमेश पटेल,अशोक यादव, इस्माइल पठान ,अनिल गुप्ता, मनोज वैरागी, राकेश चक्रवर्ती सहित अन्य नेता मौजूद थे।

Next Post

बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेसियों ने घेरा थाना

Sun Jan 18 , 2026
जबलपुर। विजयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ते अपराधों को लेकर स्थानीय जनता के साथ कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने विजयनगर थाने का घेराव किया। जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्रीय नागरिक मोर्चा बनाकर दीनदयाल चौराहे से सैकड़ो की संख्या में विजयनगर थाने की और नारेबाजी करते हुए पहुंचे थे। मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि पूर्व पार्षद […]

You May Like