दमोह में कलेक्टरों की शिष्टाचार भेंट

दमोह। जिले के निर्वतमान कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव से कलेक्टर बंगले में सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों अधिकारियों के बीच जिले के प्रशासनिक कार्यों और व्यवस्थाओं को लेकर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। कोचर ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए नवागत कलेक्टर को जिले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। वहीं प्रताप नारायण यादव ने सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और बेहतर प्रशासनिक कार्य के लिए प्रतिबद्धता जताई। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Next Post

आर्मीमैन सावन बरवाल ने 48 साल पुराना मैराथन नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा

Sun Apr 12 , 2026
रोटर्डम, (नीदरलैंड), 12 अप्रैल (वार्ता) हवलदार सावन बरवाल ने रविवार को 2026 एनएन मैराथन रोटर्डम में हिस्सा लेते हुए मैराथन में 48 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया। बरवाल ने 2 घंटे 11 मिनट और 58 सेकंड में मैराथन पूरी की, और सूबेदार शिव नाथ सिंह के 1978 में बनाए […]

You May Like

मनोरंजन